मंगलवार यानि की 17 अप्रैल को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिडंत रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन्स से हुई थी। बता दें कि यह मैच काफी दिलचस्प रहा और दोनों ही टीमों के कप्तानों ने बेहद शानदार खेल दिखाया।
जहां रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट काहेली ने 92 रन बनाकर भी नॉट आउट रहे वहीं मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 46रनों से मैच हार गई। लेकिन विराट ने काफी जबरदस्त मैच खेल दिखाया।
विराट का गेम देख कर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन काफी प्रभावित हुईं और उनकी तारीफ में ट्वीट किया।की वाइफ अनुष्का शर्मा उस वक्त मुंबई में ही थीं लेकिन फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के चलते वह स्टेडियम नहीं आ सकीं।
My heart going out to @imVkohli ♥️♥️♥️like a lone warrior he battled on for his @RCBTweets team! Well played.
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) April 17, 2018
अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके रवीना ने लिखा- मेरा दिल विराट के लिए बाहर आया जा रहा है। किसी इकलौते योद्धा की तरह उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए लड़ाई की है। बहुत शानदार खेला।
बता दें कि मुंबई इंडियन्स की टीम से जहां इविन लुईस ने 65 रन, कुणाल पांड्या ने 15 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 रन बनाए वहीं विराट की टीम से ज्यादातर खिलाड़ी इक्का दुक्का रन बना कर ही पेवेलियन को लौट गए।

जबकि आधी टीम का हौसला तो तभी टूट सा गया था जब ए.बी का विकेट हो गया था। हालांकि विराट क्रीज पर जोरो शोरो से डटे रहे और आखिरी तक गेम को संभालने की हिम्मत रखी। रवीना टंडन के इस ट्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। अपना देखना यह होगा कि रॉयल चैलेंजर्र्स अगले मैच में जीत हासिल कर पाते हैं कि नहीं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App







