विराट कोहली होने वाले है इस खास क्लब में शामिल, 221 रन की जरूरत

Summary :

विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 10 हजारी बनने का पूरा मौका रहेगा।

विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 10 हजारी बनने का पूरा मौका रहेगा।

virat

विराट अब तक 211 वनडे में 58.20 के औसत से 9779 रन बना चुके हैं और उन्हें 10 हजारी बनने के लिये माज 221 रन की जरूरत है। विराट इस समय जिस फार्म में हैं उसे देखते हुये यह काम मुश्किल नहीं लगता है। विराट अब तक इन रनों में 35 शतक और 48 अर्धशतक बना चुके हैं।

virat

उनके पास अर्धशतकों का अर्धशतक बनाने का भी पूरा मौका रहेगा। विराट इस समय एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। उनसे फिलहाल ठीक आगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके 327 मैचों में 10123 रन हैं।

Virat-Kohli

वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ (10889), सौरभ गांगुली(11363) और विश्व रिकार्डधारी सचिन तेंदुलकर (18426) हैं।

kohli

इस सीरीज में बायें हाथ के ओपनर शिखर धवन के पास 5000 रन पूरे करने का मौका रहेगा। शिखर ने अब तक 110 मैचों में 4823 रन बनाये हैं और उन्हें 5000 रन तक पहुंचने के लिये 177 रन की जरूरत है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दोहरी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं।

jadeja

उन्हें वनडे में 2000 रन पूरे करने के लिये सिर्फ 38 रन की जरूरत है। जडेजा अब तक 140 मैचों में 1962 रन बना चुके हैं।

Ravindra-Jadeja

यदि वह 2000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह 2000 रन और 150 विकेट का अनूठा डबल हासिल कर लेंगे। उनके खाते में अब तक 162 विकेट हैं।

Desk Team