भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद विराट मुंबई लौटे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट इस दौरान अपने एक रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने पहुंचे।
उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विराट के फैन पेज पर कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें वो ‘कजरा रे कजरा रे…’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस पार्टी में विराट के साथ अनुष्का को भी बुलाया गया था लेकिन किसी कारण की वजह से वो जा नहीं पाईं। हालांकि अनुष्का के माता-पिता भी इस शादी में नजर आए।
इन दोनों के अलावा क्रिकेटर शिखर धवन भी इस शादी में नजर आए। आपको बता दें विराट की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद 5-1 से वनडे और 2-1 से टी20 सीरीज में जीत दर्ज की।
वीडियो में विराट कोहली अपने किसी दोस्त की शादी के फंक्शन में गए हुए हैं जहां वो डीजे पर खूब थिरक रहे हैं। ये वीडियो भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले का है क्योंकि उसमें शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं जो ट्राईसीरीज वाली टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट अपने दोस्त गगन और मलिका के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यह वीडियो एक फैन ने अपने पेज पर शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली के साथ-साथ शिखर धवन भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस पार्टी में विराट ने जमकर डांस किया है। आपको बता दें साउथ अफ्रीका दौरे के बाद से विराट कोहली छुट्टियों पर चल रहे हैं और अब वो डायरेक्ट आईपीएल में नजर आएंगे। फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राईसीरीज खेल रही है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App








