वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Cricketer ड्वेन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में ना चुने जाने की बाद ब्रावो ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बता दें कि बोर्ड की तरफ से भारतीय वीजा हासिल करने के लिए जारी की गई 25 खिलाडिय़ों की सूची में ब्रावो का नाम शामिल नहीं किया गया था।
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज Cricketer ने लिया सन्यास
वेस्टइंडीज के लिए Cricketer ब्रावो ने साल 2004 में वनडे में डेब्यू किया था और उन्होंने अपना आखिरी मैच चार साल पहले 2014 में खेला था।
ब्रावो ने अपने टेस्ट कैरियर में 40 टेस्ट मैच में 2200 रन बनाए हैं जबकि 86 विकेट भी हासिल किए हैं। ब्रावो ने वनडे कैरियर में 164 मैचों में 2968 रनों के साथ 199 विकेट लिए हैं।
Cricketer डे्वन ब्रावो ने दिया यह भावुक बयान
Cricketer डे्वन ब्रावो ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो अखबार को एक बयान में कहा, ”आज मैं विश्व क्रिकेट को यह जानकारी देने चाहता हूं कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मट से मैं संन्यास ले रहा हूं। 14 साल तक वेस्टइंडीज के लिए खेलने के बाद अलविदा कहने जा रहा हूं। मुझे आज भी याद है साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में जब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मुझे पहली बार मरून कैप दी गई थी। तब जो जज्बा और जोश मेरे अंदर था मैंने उसे पूरे करियर के दौरान बरकरार रखा।”
भारत के खिलाफ वनडे टीम में नहीं शामिल किया गया
Cricketer डे्वन ब्रावो ने अपने बयान में आगे कहा,”मैं स्वीकार करना चाहता हूं, एक प्रोफेशनल के तौर पर क्रिकेट बनाए रखने के लिए मैं वही करूंगा जो बाकी लोगों ने पहले किया है। नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ना चाहूंगा।”
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित 25 खिलाडिय़ों के ड्राफ्ट में ड्वेन ब्रावो को जगह नहीं दी गई थी। भारत दौरे पर जब उन्हें वनडे टीम में ना चुने जाने पर दिग्गज खिलाड़ी बहुत ज्यादा हैरान थे।


Download Android App
Download iOS App










