वैलेंटाइन्स डे के इस खास मौके पर रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका को दिया यह खूबसूरत गिफ्ट

Summary :

NULL

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की जो दुनिया कल तक आलोचना कर रही थी आज वही पूरी दुनिया एक बार फिर से उनके सामने नतमस्तक हो गई है। बता दें कि मंगलवार यानी 13 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ भारत का पांचवां वनडे जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर खेला जा रहा था। पांचवें वनडे मैच और 6 मैच की इस सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने यह मैच 73 रनों से जीता है।

रोहित शर्मा ने मैच में की रनों की बरसात

पांचवें वनडे में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र भारतीय टीम के उपकप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा रहे हैं। रोहित शर्मा काफी लंबे समय से आउट फॉर्म में चल रहे थे जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

लेकिन कल रोहित शर्मा ने अपनी बहतरीन बल्लेबाजी से सबका मुंह बंद कर दिया है। रोहित शर्मा हिटमैन के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने कल के मैच में 126 गेंदों में लाजवाब 115 रन बनाए हैं।

अपनी पारी में रोहित शर्मा ने अपनी पारी में कुल 11 चौके और 4 लम्बे लम्बे छक्के भी लगाये। रोहित शर्मा के करियर का यह 17वां और अफ्रीकी सरजमी पर सबसे पहला शतक रहा। रोहित शर्मा की इस नायाब पारी के लिए उन्हें ”मैन ऑफ़ द मैच” का अवार्ड भी दिया गया।

पत्नी को दिया वैलेंटाइन का तोहफा

आज पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे का खास पल सेलिब्रेट कर रही हैं, तो ऐसे में हिटमैन भले कैसे पीछे रह सकते हैं। रोहित शर्मा ने बड़े ही अनोखे और एकदम अंदाज में अपनी पत्नी रितिका सजदेह को वैलेंटाइन विश किया।

दरअसल रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी ”मैन ऑफ़ द मैच” की ट्रॉफी के साथ तस्वीर डालते हैं और लिखा, कि ”हैप्पी वैलेंटाइन डे… रितिका…”

Happy Valentine’s Day Rits ❤ @ritssajdeh

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

रोहित शर्मा की इस पोस्ट से पता चलता हैं, कि वह अपनी पत्नी रितिका से कितना प्यार करते हैं। वाकई में रितिका भी रोहित के लिए काफी स्पेशल हैं।

जब से रोहित की जिंदगी में रितिका आई हैं, तब से रोहित वनडे क्रिकेट में एक नहीं, बल्कि तीन तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team