शाहरुख खान IPL 2019 में Rohit Sharma के लिए करेंगे इस गाने पर डांस

Summary :

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आराम कर रहे हैं।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आराम कर रहे हैं। रोहित शर्मा अब अपने आपको ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खुद को तैयार कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने इस बीच बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर के 25 साल पूरे होने पर ट्वीट किया कि ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

शाहरुख खान की इस फिल्म को हुए 25 साल

इस तरह दिया शाहरुख खान ने जवाब

शाहरुख खान ने Rohit Sharma का जवाब देते हुए लिखा कि, ”अगली बार आईपीएल के दौरान ये काली-काली आंखों गाने पर मैं तुम्हारे लिए इडेन गार्डन में परफॉर्म करूंगा। बहुत बहुत प्यार स्वस्थ रहो।”

इसके जवाब में रोहित ने कहा,”अगर आप मेरे लिए इतना करोगे ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। इस मैदान पर मेरी बहुत सी यादे जुड़ी हैं, एक ओर जुड़ जाएगी…।”

इस समय Rohit Sharma शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन इसी साल फरवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे थे। टेस्ट सीरीज में तो रोहित शर्मा का बुरा हाल ही था लेकिन वनडे क्रिकेट में भी उनका हाल बुरा ही था। तीसरे वनडे मैच में तो रोहित शर्मा जीरो पर आउट हो गए थे।

शाहरुख की इसी फिल्म पर साउथ अफ्रीका दौरे पर ट्रोल हुए थे Rohit Sharma

Rohit Sharma के प्रदर्शन से फैंस खासे नाराज थे।और उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कुछ लोगों का तो ये मानना था कि रोहित जीरो पर आउट होकर कहीं न कहीं शाहरुख खान की अगली फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। इनका खूब मजाक भी उड़ाया गया था। लेकिन भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ने सबका जवाब अपने बल्ले से दिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुर्ई टेस्ट टीम में वापसी

पिछले दिनों इंग्लैंड एशिया कप और फिर वेस्टइंडीज दौरे पर उनका बल्ला जमकर बोला है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनको एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है।

Desk Team