शेन वॉर्न ने 100 करोड़ का आलिशान बंगला बेचकर खरीदा यह छोटा सा घर, अंदर से दिखता है कुछ ऐसा

Summary :

NULL

ऑस्ट्रलिया के क्रिकेटर शेन वॉर्न ने मेलबर्न के ब्रिंगटन में एक नया बंगला खरीदा है। खबरों के अनुसार शेन वॉर्न का यह नया लग्जीरियस घर उनके पहले वाले बंगले के पास ही है।

शेन वार्न के इस नए घर की बात करें तो इसमें पांच बेडरूम, तीन बाथरूम, एक बड़ा पूल, थिएटर रूम, बार और एक अंडरग्राउंड गैरेज है।उस गैरेज में चार कार पार्क कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेन वार्न के इस नए बंगले की कीमत 36 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि शेन वॉर्न ने पिछले महीने ही अपना आलीशान मेलबर्न मैन्शन को सवा अरब रुपए में बेचा था।

क्रिकेटर शेन वॉर्न को दुनियाभर में ट्रैवल करना काफी पंसद है। यही वजह बताई जा रही है कि उन्होंने अपने बड़े घर को बेच कर छोटा नया घर खरीदा है।

मकान की बेचने और खरीदने वाली एजेंसी ने भी यही बताया है कि शेन वॉर्न अक्सर बाहर रहते हैं उसकी वजह से उनका पिछला घर बहुत बड़ा था तभी बेच दिया।

एजेंसी के अनुसार उनके नए घर में उनके लिए एक अंडरग्राउंड गैरेज भी है और पूल का भी इंतजाम है। शेन वॉर्न को जिस तरह की फैसिलिटी चाहिए वह सारी की सारी छोटे से बंगले में मौजूद है।

एजेंसी की मानें तो शेन वॉर्न का जो पहला मैन्शन था वो काफी बड़ा था और उसकी देखभाल करने में भी काफी मुश्किल होती थी।

शेन वॉर्न के नए बंगले में सारी फैसिलिटीज के साथ स्टडी रूम, मास्टर स्पा और एक शानदार बालकनी भी है। खबरों की अनुसार शेन वॉर्न का नए घर के पहले मालिक एएफएल स्टार मैथ्यू थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team