आईपीएल का 30वां मैच कल चेन्नई में दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं मैच के लिए चेन्नई ने टीम के लिए तीन बड़े बदलाव किए। चेन्नई ने आज फाक,आसिफ और लुंगी को टीम में शामिल किया। जबकि दिल्ली ने टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया।
इससे पहले भी इन्होने शतक भी लगाया था।एम एस धोनी ने 22 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली।अंबाती रायडू ने भी अपने हाथ जमकर चलाए और 24 गेंदो पर 41 रन बनाकर आउट हो गए।
इसी बीच धोनी ने बहुत ही शानदार तरीके से मैच को आगे बढ़ाया।धोनी की आतिशी पारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
मैच के बाद बाद करते हुए अय्यर ने कहा कि: “मुझे लगता है स्कोरबोर्ड पर कुछ ज्यादा ही रन थे।मुझे लगता है पहली गेंद पर विकेट न मिलनेको लेकर हम इसकी आलोचना की जा सकती है। अगर उस समय हमे वो विकेट मिल जाता तो शायद मैच का रुख बदल सकता था।
मुझे लगता है कि उसके बाद जिस तरह से वाटसन ने खेला है उससे मैच का रुख ही बदल गया था। मुझे अभी भी लगता है वो गेंद पहले पैड में लगी थी नाकि पहले बैट से।”
“अब हमे आने वाले 6 मैचों में से 6 मैच जीतने है। ये चीज़ हमे आगे आने वाले मैच में अच्छा करने का मौका देगी। मुझे लगता है कि हम टीम मैनजमेंट के साथ मिलकर टीम में बदलाव को लेकर बात करेंगे, लेकिन मुझे लगता है हमे एक अच्छी टीम चाहिए।”
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App








