मुंबई : युवराज सिंह का क्रिकेट भविष्य पिछले कुछ वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन इस क्रिकेटर ने कहा कि जब उन्हें लगेगा कि समय आ गया है तो वह सबसे पहले संन्यास ले लेंगे। राष्ट्रीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे युवराज पिछले कुछ समय में आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने रविवार को नए सत्र का शानदार आगाज किया।
आईपीएल के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स की 37 रन की हार के बाद युवराज ने कहा कि जब समय आएगा तो मैं सबसे पहले संन्यास लूंगा। विश्व टी20 2007 और 2011 विश्व कप में भारत की जीत के नायक रहे युवराज ने हालांकि स्वीकार किया कि कभी-कभी वह खेलना जारी रखने को लेकर अनिश्चित हो जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



