सिडनी : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंबाती रायडू अपने बोलिंग एक्शन की वजह से मुश्किलों में पड़ सकते हैं। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में अंबाती ने गेंदबाजी की थी। इसमें उनके बोलिंग एक्शन पर सवाल उठे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, 33 साल के पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर गेंदबाज अंबाती रायडू को अब टेस्टिंग से गुजरना होगा जो अब से 14 दिन के बीच होगी। एक्शन की शिकायत वाली रिपोर्ट भारतीय टीम मैनेजमेंट को मिल गई है, जिसमें सवाल उठे हैं कि क्या उनका एक्शन वैध है। लेकिन भारत और अंबाती के लिए राहत की बात यह है कि टेस्टिंग का नतीजा आने तक अंबाती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करते रह सकते हैं।
बता दें कि पहले वनडे मैच में अंबाती से 2 ओवर्स में गेंदबाजी करवाई गई थी। इसमें उन्होंने 13 रन दिए थे, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। मैच में अंबाती रायडू शून्य पर आउट भी हो गए थे। यह मैच भारत 34 रनों से हार गया था।


Download Android App
Download iOS App



