सहवाग, ब्रेट ली, लक्ष्मण और डीन जोंस ने की धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की नक़ल और विडियो हो गया वायरल !

Summary :

NULL

‘हेलीकॉप्टर शॉट’ की शुरुआत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की थी, एक शॉट जो योरकर्स खेलने में प्रभावी हैI धोनी इस शॉट का उपयोग पारी के आखिर में खूब करते हैं।

mahendra singh dhoni फ़िल्म ‘एमएस धोनी: अनटॉल्ड स्टोरी’, जो की धोनी के जीवन पर आधारित है, में भी इस ख़ास शॉट के बारे में दिखाया गया है। धोनी ने यह शॉट अपने दोस्त से सीखा था।

mahendra singh dhoni टी-ट्वेंटी के आगमन से क्रिकेट का रुख बल्लेबाज़ की ओर मुड़ गया हैं. गेंदबाज़ी के दौरान गेंदबाज़ कम से कम रन देने के लिए नई गेंदों का आविष्कार करते है, हालाँकि इस दौरान योर्कर गेंदबाज़ो का प्रमुख हथियार रहा है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी द्वारा इजाद किया गया हेलीकॉप्टर शॉट स्पेशल योर्कर का ही तोड़ माना जाता हैं.

mahendra singh dhoni चैंपियन विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी हेलीकॉप्टर शॉट को पिछले लगभग के दशक से लगातार अच्छे से इस्तेमाल करते आये हैं.

गेंदबाज़ अंतिम ओवरों में ब्लाकहोल में गेंदबाज़ी का प्रयास करते है, इस दौरान एमएस धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट से बड़े-बड़े शॉट मारकर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की कोशिश करते हैं.

कुछ दिन पहले स्टार स्पोर्ट्स यूनिट के कुछ सदस्यों ने रांची में ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ चैलेंज लिया। इसमें वीरेंदर सेहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, डीन जोन्स और ब्रेट ली ने भाग मिला।

हेलीकॉप्टर शॉट चैलेंज के दौरान कोई भी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी धोनी के हेलीकॉप्टर की नक़ल की, हालाँकि कोई भी बल्लेबाज़ हेलीकॉप्टर शॉट को छक्के में बदलने में नाकाम रहा. इस दौरान ब्रेट ली के शॉट बाउंड्री रेखा से बेहद करीब दिया.

एमएस धोनी विश्व के एकलौते कप्तान है, जिसने आईसीसी द्वारा आयोजित तीनों आईसीसी ट्राफी जीती हैं. बल्लेबाज़ की बात करे तो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी को सिमित ओवर क्रिकेट का सर्वश्रेठ फिनिशर माना जाता हैं.

वर्तमान में धोनी की बल्लेबाज़ी की चमक जरुर कम हो गई है, हालाँकि अब वह टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं.

एमएस धोनी ने वनडे क्रिकेट में 309 मैचो की 266 पारियों में 51.71 की शानदार औसत से 9826 रन बनाये है, इस दौरान धोनी ने 10 शतक और 66 अर्द्धशतक भी लगाये हैं. वनडे क्रिकेट में धोनी का सर्वोच्च स्कोर 183* रन रहा है, जोकि वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं.

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team