भारत और साउथ अफ्रीका के चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स शायद चोट से उभरने के बाद वापसी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम पर कई सारे रिकॉर्ड बना रखे हैं।
इन रिकॉडर्स के बारे में आप सब अच्छे से जानते होंगे। आज हम आपको डीविलियर्स की निजी जिंदगी के बारे में कुछ खास बाते आपको बताने जा रहे हैं जिसे आपने पहले नहीं सुनी होंगी। यह बातें जानकर कई क्रिकेट प्रेमियों को खुशी होगी। चलिए डीविलियर्स की निजी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।
साउथ अफ्रीका के जबरदस्त बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने साल 2013 में डेनिएल नाम की लड़की से शादी की थी। डीविलियर्स की पत्नी बहुत खूबसूरत हैं और वह उन्हें उनके क्रिकेट में पूरा समर्थन करती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एबी डीविलियर्स 2017 जुलाई में दूसरी बार पापा बने थे। डेनिएल और डीविलियर्स के बच्चे का जन्म हुआ था।
डीविलियर्स ने अपनी इस खुशी के बारे में खुद सोशल मीडिया पर सबको बताया था। डीविलियर्स ने इसके साथ ही अपने पूरे परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

डेनिएल एबी को खेल पर ध्यान देने के लिए उनका साहस देती रहती हैं। इस बात का खुलासा खुद एबी ने एक इंटरव्यू में कहा था।
एबी डीविलियर्स और उनकी पत्नी डेनिएल के अब दो बच्चे हैं उनका बड़ा बेटा 2 साल से अधिक बड़ा है जिसका नाम अब्राहम है, जबकि छोटे बेटे का जन्म 17 जुलाई 2017 को हुआ था, जिसका नाम जॉन रिचर्ड डीविलियर्स रखा गया है।
एबी अपनी वाइफ और बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और क्रिकेट से समय निकाल कर उनके साथ समय बिताना नहीं भूलते।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App











