पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में की हार को देखते हुए आखिर अब मान लिया कि उनकी टीम की फील्डिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसकी वजह से उन्हें हार झेलनी पड़ी है। बता दें कि पाकिस्तान टीम पांच मैचों की सीरीज में चार मैच के बाद 0-3 से पीछे है। पहला मैच बारिश से धुल गया जबकि बाकी तीन मैच में भी इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम जीत दर्ज की।
चौथे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धरित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 340 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में ही सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल करने में सफल हो गई।
मैच के बाद सरफराज ने कहा हमने बड़ा स्कोर बनाया,लेकिन हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग कुछ खास नहीं रही। यदि हम कैच कर लेते तो मैच का नतीजा कुछ अलग ही देखने लयाक होता। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं,लेकिन हमारी फील्डिंग का स्तर कुछ ऊंचा नहीं है और विश्व कप में अब कुछ ही दिन और बचें हैं।
सरफराज ने आगे कहा कि हमने गेंदबाजी के वक्त कई सारे यॉर्कर भी मिस किए है। मोहम्मद हसनैन अपना चौथा मैच खेल रहे हैं तो वो अभी काफी कुछ और भी सीखेंगे। मुझे यकीन है कि इमाम उल हक भी ठीक हो जाएंगे, फिलहाल उनकी कोहनी में चोट लगी हुई है।
सलामी बल्लेबाज इमाम उल-हक को मैच के शुरू में चोट लगी जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। बाबर आजम ने सेंचुरी लगाई थी,लेकिन जेसन रॉय की सेंचुरी उनकी पारी पर भारी पड़ी और इंग्लैंड ने ये मैच अपने नाम दर्ज करते हुए तीन विकेट से जीत लिया।


Download Android App
Download iOS App












