लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को अपने पति के घर में घुसकर ड्रामा (हंगामा) करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में हालांकि उन्हें रिहा कर दिया गया। हसीन जहां रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर गांव में अपने अपने पति शमी के घर पहुंच गई।
जब उन्हें घर से बाहर जाने को कहा गया तो उन्होंने खुद को और अपने बच्चे को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस जब दोनों के बीच आपस में सुलह कराने में विफल रही तो फिर पुलिस ने हसीन जहां को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में फिर उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।
हसीन ने बाद में मीडिया से कहा कि मैं यहां अपने पति के घर आई हूं और मुझे यहां रहने का हक है। मेरे ससुराल वाले मेरे साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं और पुलिस उन्हीं का समर्थन कर रही है। पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए तो वे मुझे ही पुलिस थाने ले जा रहे हैं। तेज गेंदबाज शमी अभी आईपीएल-12 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



