केपटाउन : दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ बहु प्रतीक्षित पहले टेस्ट मैच से पूर्व शाब्दिक जंग शुरू करते हुए आज यहां कि दुनिया की नंबर एक टीम से उन्हें बदला चुकता करना है। वह 2015 में भारतीय सरजमीं पर मिली 0-3 की हार का जिक्र कर रहे थे जिसका बदला चुकता करने के लिये उनकी टीम बेताब है। तीन मैचों की सीरीज कल से यहां शुरू हो रही है।
डुप्लेसिस ने कहा कि मैं नहीं जानता कि भारत के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज कब होगी लेकिन संभवत: हम सभी के पास भारत के खिलाफ खेलने का यह आखिरी मौका है और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज खेलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जब हम पिछली बार वहां गये थे तो हमें निराशा हुई थी और हमें बदला चुकता करना है। इसलिए हम इस सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। डुप्लेसिस ने कहा कि न्यूलैंड्स के विकेट पर घास है जिससे पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका फायदे में रहेगा।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



