हर्षा भोगले को ‘Bro’ बोलने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए Rashid Khan

Summary :

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और भारत के प्रसिद्ध कमेंटटर हर्षा भोगले ने Rashid Khan के हाल ही में दिए के ट्वीट का समर्थन और बचाव किया है।

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और भारत के प्रसिद्ध कमेंटटर हर्षा भोगले ने Rashid Khan के हाल ही में दिए के ट्वीट का समर्थन और बचाव किया है। कुछ दिन पहले भारत के लेग स्पिनर हर्षा भोगले ने Rashid Khan को मैच में अच्छा प्रर्दशन करने पर ट्वीट किया था तो राशिद खान ने उसी की प्रतिक्रिया का जवाब दिया था।

 Rashid Khan

Rashid Khan के इस जवाब पर क्रिकेट फैन्स ने जमकर उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया। लोगों ने ट्विटर पर राशिद खान को अपने-अपने अंदाज में नसीहतें दीं। राशिद खान तो लोगों की इन प्रतिक्रियाओं पर चुप्प रहे लेकिन अब हर्षा ने राशिद खान का जवाब देते हुए उनका बचाव किया है।

अफगानी क्रिकेट फैन्स ने भी राशिद खान का यह बोलते हुए बचाव किया कि इसको दूसरों का नजरिया समझें। अफगान के एक प्रशंसक ने कहा है कि इस्लाम में ब्रो शब्द की तुलना सर से होती है। और इस शब्द को यहां पर सम्मानसूचक शब्द के रूप में यूज किया जाता है। लेकिन यह बचावा का तर्क थोड़ा सा समझ से परे ही है।

हर्षा भोगले ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें राशिद खान की शब्दावली से कोई भी परेशानी नहीं है। इससे पहले आप सब जवाब के बारे में सोचेंगे तो हम आपको इस घटना के बारे में बता ही देते हैं।

हर्षा ने किया था Rashid Khan के लिए यह ट्वीट

 

Rashid Khan ने हर्षा को बोला थैंक्स ब्रो

पिछले दिनों राशिद खान के अच्छे प्रदर्शन पर हर्षा भोगले ने ट्विटर पर उनकी प्रशंसा पर एक कमेंट किया था। इस पोस्ट का जवाब देते हुए राशिद खान ने लिखा था कि थैंक्स ब्रो।

ट्रोलर्स ने Rashid Khan को  कुछ इस तरह दी नसीहत

राशिद खान का यह जवाब देखते ही ट्रोलर्स उनपर जमकर बरस पड़़े। किसी ने अपने अंदाज में बहुत कुछ बोल दिया।

https://twitter.com/iamshashwat77/status/1004818203313299456

https://twitter.com/eza_ahm/status/1005100665134370816

हर्षा ने किया राशिद का बचाव और दिया यह जवाब

यह तो सच है कि ट्रोलर्स के ट्रोल किए जाने पर राशिद खान बहुत दुखी हुए होंगे। लेकिन अफगानी लेग स्पिनर राशिद खान ने इस सब पर चुप्पी साध ली। जब यह मामला बढ़ा और जाने-माने कमेंटेटर तक पहुंचा तो उन्होंने राशिद खान का बचाव किया।

हर्षा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें ब्रो शब्द से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि राशिद खान आगे भी इस ब्रो शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर्र्षा ने आगे यह लिखा कि वह उनसे बेंगलुरु में मुलाकात करेंगे जिसका उन्हें इंतजार रहेगा।

Desk Team