टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवे वनडे मैच में जीत दिलाने में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की एक अहम भूमिका थी। हार्दिक पंड्या ने पांचवे वनडे में बहतरीन गेंदबाजी करके अपने 9 ओवर में महज 30 रन देकर साउथ अफ्रीका की टीम के 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे।
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने जेपी डुमिनी और एबी डीवीलियस जैसे शानदार बल्लेबाजों की विकेट लेकर टीम इंडिया को जीताने में अहम योगदान दिया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कल यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया है और साथ ही उन्होंने कल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें हार्दिक एक म्यूजिक बैंड के साथ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ने अपने इस गाने को अपने फैन्स के लिए तोहफा बताया है।
हार्दिक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि वैलेंटाइन डे एक जश्न मानाने का दिन है और यह आप सभी के लिए मेरी तरफ से वैलेंटाइन डे का गिफ्त है। मैं जगलैप म्यूजिक बैंड से जुडऩे से उत्साहित हूं। इस मजेदार संगीत वीडियो को देखें जो मैंने उनके साथ शूट किया था।
आप हार्दिक का यह वीडियो इस्टाग्राम पर सुन और देख सकते हैं। हार्दिक पंड्या कैसे इस वीडियो में एक रॉकस्टार की तरह गाना गा रहे हैं।
हार्दिका पंड्या का अब तक का जो भी क्रिकेट कैरियर है वह बेहद ही शानदार रहा है। हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच, 37 वनडे मैच और 27 टी20 मैच खेल चुके हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पंड्या ने टैस्ट मैच में 7 विकेट, वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 23 विकेट ले चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने टेस्ट मैचों में 33.0 की औसत के साथ 297 रन बनाये हुए है।
वही उन्होंने 29.9 की औसत से 628 वनडे रन बनाये हुए है। वही उन्होंने टी20 मैचों में भारत के लिए 10.27 की औसत से अबतक 154 रन बनाये है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App










