नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ विवाद इस समय शायद परछाई की तरह चल रहा है। अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने सोशल मीडिया पर हार्दिक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद अभिनेत्री को कई लोग ट्रोल करने लगे हैं। एक शख्स ने नस्लभेदी टिप्पणी कर हार्दिक पांड्या को निशाना बनाते हुए लिखा कि कालू भाई, आप वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम में क्यों नहीं चुने गए? क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मेरे भाई जैसा कोई हार्ड इच नहीं है।
जैसे ही उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया होगा। क्रिस्टल ने शख्स को जवाब देते हुए लिखा कि तुच्छ और घृणित। अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने समीर नाम के शख्स को जवाब देते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि आपको इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और निश्चित तौर पर इस तरह की भाषा का उपयोग तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्रिस्टल ने खुराना के जवाब पर लिखा कि आपने सही तरीके से अपनी बात रखी।
लोगबाग काफी तुच्छ और घृणा से भरे हो गए हैं क्योंकि वह सोचते हैं कि स्क्रीन पर बैठ कर टाइप करने से वह बच निकलेंगे। मुझे लगता है कि कई बार अज्ञानता आर्शीवाद की तरह होती है। इन लोगों के बयान उनके अच्छे प्रदर्शन में किसी तरह से बाधा नहीं बनेंगे, लेकिन फिर भी धन्यवाद।


Download Android App
Download iOS App



