नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया है। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्रैड के साथ हमने तीन वर्षों का करार किया है और वह टीम के प्रमुख कोच होंगे।
सहवाग पहले से ही डायरेक्टर के रूप में टीम में मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय ब्रैड हॉज पहले पहले दो सत्रों में गुजरात लायंस के कोच थे जिनके कार्यकाल में गुजरात की टीम ने लीग चरण में काफी मैच जीते थे। ब्रैड हॉज अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं और वह बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलेंगे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



