महिला क्रिकेट में मिताली राज ने रचा इतिहास, ‘रन मशीन’ ने करियर के 20 हजार रन किये पूरे

Summary :

भारत महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला मंगलवार को मैके के हैर्रप पार्क मैदान पर खेला जा रहा है।

भारत महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मुकाबलों की वनडे  सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला मंगलवार को मैके के हैर्रप पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत की और से खेल रही कप्तान मिताली राज ने 61 रनों की पारी खेली। यही नहीं मिताली ने करियर में 20,000 रनों का आंकड़ा पार करने के साथ-साथ वनडे इंटरनेशनल में यह उनका लगातार पांचवां पचासा भी है। 
मालूम हो बीते साल मिताली ने घरेलू सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार अर्धशतक ठोके थे। खास बात इस सीरीज के पहले मैच में भी उनके बल्ले से पचासा निकला।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो भारत की तरफ से 38 रनों तक शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के रूप में दोनों सलामी विकेट खो दिया। इसके बाद मिताली ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर पारी को संभाला। 
वहीं भारतीय टीम की तरफ से मिताली इस मैच में बेस्ट स्कोरर रहीं। मिताली ने 107 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। मिताली की ओर से 61 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारतीय महिला टीम 225 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। वैसे मिताली राज के नाम यह शानदार रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद बीसीसीआई से लेकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मिताली राज के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात की जाये तो उन्होंने अभी तक 669 टेस्ट, 7367 वनडे इंटरनेशनल रन और 2364 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। मिताली कुल 10,400 इंटरनेशनल रन बना चुकी हैं।  

Desk Team