आर अश्विन को पहले टेस्ट में मौका नहीं दिए जाने पर खफा हुए फैंस ने कप्तान कोहली को किया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

इंग्लैंड के खिलाफ जैस ही भारत ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की उस दौरान फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए।

इंग्लैंड के खिलाफ जैस ही भारत ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की उस दौरान फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट कोहली ने मौजूदा दौर में अपने सबसे कामयाब टेस्ट गेंदबाज को पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बनाया और ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आर अश्विन की जिन्हें पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला।
इस दौरान कोहली ने अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को बतौर स्पिनर मौका दिया और इसके साथ ही उन्होंने शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। अश्विन के अलावा इशांत शर्मा को भी टीम से बाहर रखा गया है। दरअसल इशांत अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएं हैं। खैर, अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की किसी को दूर से दूर तक उम्मीद नहीं थी ऐसे में अब कई सोशल मीडिया पर कई फैंस ने विराट कोहली के इस फैसले की आलोचना की।
क्रिकेटप्रेमियों ने ही नहीं बल्कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी ट्वीट कर अश्विन के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने पर काफी हैरान हुए हैं। मालूम हो अश्विन टेस्ट सीरीज से पहले ही अपनी फॉर्म साबित का प्रदर्शन कर चुकें हैं। सर्रे के लिए खेलते हुए इस ऑफ स्पिनर ने महज 29 रन देकर 6 विकेट झटके थे। लेकिन इसके बाद  अश्विन प्रैक्टिस मैच में नहीं खेले और अब उन्हें पहले टेस्ट में भी खेले का मौका नहीं दिया गया।

बता दें ऐसा कहा जा रहा है आर अश्विन को टीम संतुलन सही करने के लिए पहले टेस्ट मैच में मौका नहीं दिया गया है। दरअसल कप्तान कोहली ने इंग्लैंड की हरी पिच को ध्यान में रखते हुए 2 ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। रविंद्र जडेजा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं वहीं शार्दुल ठाकुर स्विंग गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। 
अश्विन का इंग्लैंड में प्रदर्शन
413 टेस्ट विकेट अपने नाम कर चुकें अश्विन का इंग्लैंड में औसत प्रदर्शन है। अश्विन ने इंग्लैंड में 6 टेस्ट मैचों में 14 विकेट झटके हैं और वो कभी एक पारी में पांच विकेट हासिल नहीं कर सके हैं।  
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

Desk Team