ओवल टेस्ट में भी मैदान में घुसकर जार्वो ने की बेयरस्टो के साथ छेड़खानी, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

मौजूदा समय में ओवल में खेले जा रहे इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के जबरा फैन ‘जार्वो’ एक बार फिर से मैदान के अंदर घुस आए।

मौजूदा समय में ओवल में खेले जा रहे इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के जबरा फैन ‘जार्वो’ एक बार फिर से मैदान के अंदर घुस आए। खास बात इस बार  जार्वो गेंदबाजी करते नज़र आए, जहां वे नॉन स्ट्राइक पर खड़े इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से टकरा गया। वहीं जार्वो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह नजारा तब देखने को मिला, जब इंग्लिश टीम की पारी के 34वें ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी तीसरी गेंद फेंकने की तैयारी कर रहे थे की इस दौरान एक दम से मैदान में घुसपैठ हो गई। बता दें, जार्वो 69 के नाम से मशहूर इंग्लैंड मूल के भारतीय फैन जार्वो उमेश यादव के पीछे से दौड़ते हुए आए और बेयरस्टो से टक्कर खा गए।  जिसके बाद ओवल के सुरक्षागार्ड ने उन्हें मैदान से बाहर किया।

बता दें,  भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में भी जार्वो भारत की टेस्ट जर्सी पहनकर मैदान में घुस गए थे। इस दौरान वो मैदान पर फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा लॉर्ड्स टेस्ट में भी वो भारत की बल्लेबाजी के वक्त मैदान पर बल्ला लेकर सामने आये थे। ऐसे में इन दोनों बार भी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मैदान से बाहर किया था।

Desk Team