आईपीएल 2021 का अब आखिरी पड़ाव जारी है। सोमवार यानि आज एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होना है। विराट कोहली की कप्तनी वाली आरसीबी का प्रदर्शन जहां पूरे सीजन में जबरदस्त रहा तो वहीं केकेआर ने यूएई में जमकर धमाल मचाया है। इस दौरान कोलकाता ने 7 मैचों में से 5 मैच में जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है।

अपने अंतिम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रौंद देने के बाद बैंगलोर के भी हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसे में आरसीबी या केकेआर किसका पलड़ा भारी होने वाला है यह कहना फिलहाल बेहद मुश्किल है। लेकिन इस मुश्किल सवाल का जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिया है।

क्या बोले आकाश चोपड़ा?
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आज के मैच के विजेता के बारे में बात करते हुए कहा, उनके मुताबिक इयोन मोर्गन की केकेआर टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात देने में सफल रहेगी और दिल्ली कैपिटल्स के साथ दूसरा क्वालीफायर खेलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया जो टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रहेगी वो आईपीएल 2021 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर होगी।

इसका मतलब साफ है कि आकाश चोपड़ा के मुताबिक दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आकाश ने बताया कि एलिमिनेटर मैच में विराट कोहली और इयोन मोर्गन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएंगे। उनके मुताबिक इस मैच में हर्षल पटेल और वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से गेंद से कमाल दिखाएंगे और कम से कम 4 विकेट अपने नाम करेंगे।

गौरतलब है, केकेआर और आरसीबी की टीम इस सीजन में दो बार पहले एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर भीड़ चुकी है। जिसमें से एक-एक बार दोनों टीम की जीत हुई है। ऐसे में पहले मैच में बैंगलोर ने केकेआर को 6 रनों से पराजित किया, जबकि जबकि यूएई एडिशन में कोलकाता ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



