RCB के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स अगले साल से IPL में वापसी करने जा रहे हैं। ये बात खुद एबी डिविलियर्स ने कन्फर्म की है। दरअसल इससे पहले कोहली ने भी कहा था कि डिविलियर्स अगले साल नई क्षमताओं के साथ फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं। लेकिन वो किस भूमिका में लौटेंगे, अभी यह तय नहीं है। (प्लेयर, कोच या फिर मेंटर)।

अब डिविलियर्स ने एक स्पोर्ट्स शो में कहा- ‘मैं सुनकर खुश हूं कि विराट कोहली ने खुद ने यह कन्फर्म किया है। ईमानदारी से कहूं तो अभी हमने कुछ तय नहीं किया है। अगले साल मैं पक्का ही IPL के आसपास रहूंगा। हालाँकि अपने जिम्मेदारियों के बारे में अभी मुझे नहीं पता। लेकिन मैं वापसी करने के लिए उत्सुक हूं।’
.jpg)
आपको बता दें एबी डिविलियर्स ने IPL-2022 से पहले पिछले साल नवंबर में IPL से संन्यास लेने का एलान किया था। इससे पहले वे 2018 में क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास ले चुके थे, लेकिन तब उन्होंने IPL खेलते रहने का फैसला लिया था। वहीं अभी के हालातों की बात करे तो इन्हे देख कर लगता है बतौर खिलाडी AB की वापसी थोड़ी मुश्किल है मगर कोच या फिर मेंटर का रोल वो निभा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



