VIDEO : हवा में प्लेन देखकर आपस में भिड़े अफगानिस्तान-पाक फैंस

Summary :

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शनिवार को जहां आईसीसी विश्वकप में दोनों टीमों के बीच मैदान पर मुकाबला चल रहा था वहीं उनके समर्थकों के बीच मैदान के बाहर झड़प हो गयी।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शनिवार को जहां आईसीसी विश्वकप में दोनों टीमों के बीच मैदान पर मुकाबला चल रहा था वहीं उनके समर्थकों के बीच मैदान के बाहर झड़प हो गयी। 
पाकिस्तानी समाचार जियो के अनुसार मैदान के बाहर दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच जमकर झड़प हो गयी जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आयी हैं। डॉन न्यूज़  के पत्रकार मख्दूम अबु बकर ने बताया कि अफगानिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों के व्यवहार को फिल्माने के दौरान उन पर भी प्रशंसकों ने हमला कर दिया। 
कथित तौर पर मैच के दौरान एक मैदान के नजदीक से एक एयरक्राफ्ट गुजर रहा था जिसपर बलूचिस्तान के समर्थन में ‘जस्टिस फॉर बलूचिस्तान’ का नारा लिखा हुआ था, इसी के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गयी। जिस वक्त यह झड़प हो रही थी उस वक्त पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से एक अधिकारी ने यह पुष्टि की है कि मैच के दौरान मैदान के निकट से गुत्ररा एयरक्राफ्ट गैर अधिकृत था और इस मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहा है।

Shera Rajput