इस वक्त अलग-अलग जगहों पर कई फॉर्मेट में क्रिकेट खेले जा रहे है। वहीं जिम्बाब्वे में जिम्बाब्वे एफ्रो टी20 लीग 2023 खेला जा रहा है, जिसमें कल भारत के यूसुफ पठान ने अपने बल्ले से तूफान मचा दिया। मजेदार बात यह थी कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व आतिशी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पूरी तरह से धो डाला। कल इस टी10 लीग का प्लेऑफ मुकाबला खेला गया, जिसके क्वालीफायर-1 में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने तूफान मचा दिया और विपक्षी टीम को तहस-नहस कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाकर सीधे फाइनल का टिकट दिला दिया। तो आइए आपको बताते है कि आखरि इस मुकाबले में क्या हुआ और आगे क्या होने वाला है इस टूर्नामेंट में।

दरअसल कल जिम्बाब्वे एफ्रो टी10 लीग खेला का प्लेऑफ खेला गया, जिसके पहले क्वालीफायर मुकाबले में डरबन कलंदर्स की तरफ से खेल रहे थे मोहम्मद आमिर तो वहीं जोबर्ग बफलो की तरफ से खड़े थे यूसुफ पठान। दोनों अपने-अपने जमाने के ताबड़तोड़ खिलाड़ी रह चुके है, इस वजह से मुकाबला भी जबरदस्त था। मुकाबले के पहले जोबर्ग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और डरबन कलंदर्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जिसमें डरबन के बल्लेबाजों ने जोबर्ग को जमकर धोया और 10 ओवर में कुल बना दिए 4 विकेट खोकर 140 रन। इसमें आंद्रे फ्लेचर ने 14 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। फिर अंत में आसिफ अली 12 गेंदों पर 32 रन और लिक वेल्च ने 9 गेंदों पर 24 रन की जबरदस्त पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो नूर अहमद को 2 विकेट हाथ लगे तो वहीं मूजरबानी और नयूची को 1-1 विकेट हाथ लगे।

फिर जोबर्ग बफ्लोज को 141 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करना था सीधे फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए, जिसमें ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही। कप्तान मोहम्मद हफीज 8 गेंदों पर 17 और टॉम बैनटॉन 4 रन बनाकर सस्ते में निपट गए। इसके बाद 4 नंबर पर यूसुफ बल्लेबाजी करने आए और एक ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मैच का अंत ही कर दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 90 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं मोहम्मद आमिर को उन्होंने टारगेट बनाया और फिर उसके दूसरे ओवर में 26 रन ले लिए। आमिर इस मुकाबले में 2 ओवर फेंक कर 42 रन लूटाए। यूसूप की पारी के दम पर जोबर्ग ने सीछे फाइनल का टिकट कटा लिया हैं। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में हरारे हरिकेंस ने केपटाउन सैंप आर्मी को 9 विकेट से हरा दिया और फिर डरबन कलंदर्स के साथ क्वालीफायर-2 में भिड़े, जिसमें डरबन कलंदर्स ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली।

वहीं आज शाम को फिर से जोबर्ग बफ्लौज और डरबन कलंदर्स के बीच में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जो कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में होना हैं। वहीं इस फाइनल मुकाबले में हमें एक बार फिर से युसूफ पठान और मोहम्मद आमिर आमने-सामने नजर आ सकते हैं। तो आज देखने वाली बात होगी कि कौन किस पर पड़ता है भारी।


Download Android App
Download iOS App



