कैसा जादू बिखेर रही हैं Alia-Ranveer की फिल्म RARKPK, जानिए कैसा रहा सेकंड डे कलेक्शन?

Summary :

हाल ही में बीते दिन फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया जिसके बाद अब उसका सेकंड डे कलेक्शन भी सामने आ चूका हैं और उसके मुताबिक डे वन से ज़्यादा डे सेकंड में इजाफा देखने को मिला हैं।

बॉलीवुड में लम्बे समय से बज़ क्रिएट करने वाली मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani) को बीते दिन शुक्रवार 28 जुलाई को सिनेमाघरों में उतारा गया। फिल्म का लम्बे समय से फैंस को इंतज़ार बना हुआ था वही इससे पहले फिल्म के 4 गाने और प्रोमोशंस ने फैंस के दिलो को और भी बेक़रार किये हुए था। जिसके बाद अब फाइनली फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया। 
फिल्म के पर्दे पर उतरते ही फैंस ने सिनेमाघरों की ओर रुख करना भी शुरू कर दिया। जिसके बाद फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जाने लगी। मूवी के मैन लीड्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने में खूब जी-जान लगा दिया था। जिसके बाद बस यही कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म पर्दे पर चल निकलेगी। लेकिन फिलहाल इससे कुछ ज़्यादा ही उम्मीद कर ली गई। 
उम्मीद से कुछ कम ही कलेक्ट कर पाई ‘RARKPK’
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से इसके निर्देशक करण जोहर ने भी बॉलीवुड में पूरे 7 साल के बाद कमबैक किया हैं। ऐसे में फिल्म की सफलता से उम्मीदे और भी कई ज़्यादा बढ़ चुकी हैं। वही फिल्म  कास्ट की वजह से फैंस के बीच इसका बज़ और भी ज़्यादा बना हुआ था। जिसके बाद जैसे ही फिल्म को पर्दे पर उतारा गया तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो में फैंस का जलवा थिएटर्स में अच्छा-खासा देखने को मिला और फिल्म ने फर्स्ट डे ठीक-ठाक कमाई भी कर ली। जिसके बाद अब इसके फर्स्ट डे के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रॉकी और रानी की फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े शेयर किये हैं। इसके मुताबिक रणवीर और आलिया की फिल्म ने पहले दिन डबल डीजिट में कमाई की है और इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 
कैसा रहा सेकंड डे कलेक्शन 
डे वन के मुताबिक फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला जिसके अंतर्गत फिल्म ने शनिवार 29 जुलाई को 14.00 करोड़ की कमाई की हैं। यानि अगर कहे तो अबतक फिल्म ने पूरे 25.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अच्छा प्रदर्शन किया हैं। जिसके बाद अब सबकी नज़रे इतवार यानि 30 जुलाई पर अटकी हुई हैं। 
कितने करोड़ में बनकर तैयार हुई ‘RARKPK’?
कारन जोहर के निर्देशन में बनी फिल्म  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को पूरे 160 करोड़ में तैयार किया गया हैं। जिसमे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने गली बॉय के बाद एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर की हैं। लोगो को भी इनके बीच की ये लव केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं और फैंस फिल्म की स्टार कास्ट को भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Desk Team