भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने परिवार पर हुए हमले के बाद मंगलवार को चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल बीते दिनों पहले पंजाब में सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर हमला हुआ था जिसमें मौके पर उनके फूफा की मौत हो गई। जिसके बाद यह खबर मीडिया में आई सुरेश रैना ने किसी निजी कारणों की वजह से पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से अपना नाम बाहर ले लिया है।

अब इस घटना पर सुरेश रैना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेटर ने कहा यह भयानक था। पंजाब के पठानकोट जिले में सुरेश रैना के फूफा रहते हैं और उनके घर लुटेरों ने हमला किया और फूफा की मौत इसमें हो गई। सुरेश रैना ने अपने बयान में कहा कि सोमवार को उनके एक कजिन की भी मौत लुटेरों के हमले के बाद हो गई है।

रैना ने तोड़ी आईपीएल छोड़ने के बाद चुप्पी
सुरेश रैना ने आईपीएल छोड़ने के बाद ट्वीट करते हुए कहा, मेरे परिवार के साथ जो हुआ, वह पंजाब भयानक था। मेरे फूफा जी की हत्या कर दी गई थी,मेरे बुआ और मेरे दोनों कजिन भाई को गंभीर चोटें आईं हैं। दुर्भाग्य से, मेरे कजिन की भी कल रात जिंदगी की लड़ाई के बाद मौत हो गई। मेरी बुआ अभी भी बहुत नाजुक हालत में लाइफ सपोर्ट पर हैं।
What happened to my family is Punjab was beyond horrible. My uncle was slaughtered to death, my bua & both my cousins had sever injuries. Unfortunately my cousin also passed away last night after battling for life for days. My bua is still very very critical & is on life support.
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) September 1, 2020
हालांकि अपने ट्वीट में रैना ने यह भी कहा कि इस हमले के पीछे कौन था उनके परिवार को अभी तक पता नहीं चला है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से रैना ने अनुरोध करते हुए कहा कि वह इस मामले को देखें।
रैना ने अनुरोध किया पंजाब के मुख्यमंत्री से
सुरेश रैना ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, आज तक, हम नहीं जानते कि उस रात क्या हुआ था और किसने ऐसा किया था। मैं इस मामले को देखने के लिए @PunjabPoliceInd से अनुरोध करता हूं। हम कम से कम यह जानने के लायक हैं कि उनके साथ यह जघन्य कृत्य किसने किया। उन अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अधिक अपराध करने के लिए @capt_amarinder @CMOPb। आईपीएल 2020 से सुरेश रैना ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपने आपको बाहर कर लिया था।
Till date we don’t know what exactly had happened that night & who did this. I request @PunjabPoliceInd to look into this matter. We at least deserve to know who did this heinous act to them. Those criminals should not be spared to commit more crimes. @capt_amarinder @CMOPb
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) September 1, 2020
आईपीएल छोड़ने की निजी वजह सीएसके ने बताई थी
सुरेश रैना के आईपीएल छोड़ने की जानकारी सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने ट्वीट करते हुए कहा, सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौटे हैं और आईपीएल के शेष सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दौरान सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन करता है।

बता दें कि कोराेना वायरस के कारण आईपीएल 2020 इस साल भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात-अबू धाबी, शारजाह और दुबई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



