All India Dental Fraternity Invitational Golf Tournament: देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शुमार “ऑल इंडिया डेंटल फ्रेटरनिटी इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट” खेल भावना, सौहार्द, स्वास्थ्य, मनोरंजन और पेशेवर एकता का गवाह बना. मानेसर के पास अरावली की वादियों में बने आईटीसी के क्लासिक गोल्फ और कंट्री क्लब में टूर्नामेंट का छठा संस्करण गुरुवर को सफलतापूर्वक अयोजित किया गया. ब्रिगेडियर डॉक्टर अनिल कोहली के नेतृत्व में देश भर के दंत चिकित्सकों ने भागीदारी की.
All India Dental Fraternity Invitational Golf Tournament

मानेसर के पास अरावली की वादियों में बने आईटीसी के क्लासिक गोल्फ और कंट्री क्लब में टूर्नामेंट का छठा संस्करण गुरुवर को सफलतापूर्वक अयोजित किया गया. देश भर के दंत चिकित्सकों के लिए समर्पित इस प्रतिष्ठित योजना ने खेल भावना सौहार्दपूर्ण स्वास्थ्य मनोरंजन और पेशावर एकता का अदभुत उदाहरण प्रस्तुत किया. इस अनूठी पहल की शुरूआत वर्ष 2021 में कोविड महामारी के कठिन दौर के दौरान राजमुंदरी में डॉक्टर सुनील घांटा एवं ब्रिगेडियर डॉक्टर अनिल कोहली द्वारा की गई थी. सुनील घांटा जिसका उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों को गोल्फ के माध्यम से एक मंच पर लाकर साकारात्मकता, मित्रता और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था. एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन आज देश भर के दंत चिकित्सकों को जोड़ने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच बन चुका है.

राजमुंदरी श्रीनगर जयपुर मुंबई और जम्मू में सफलतापूर्वक अयोजित पिछले पांच संस्कारों के बाद मानेसर में अयोजित छठ संस्कार इस गौरवशाली यात्रा का एक और महात्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ. देश के विभिन्न राज्यों से आय दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योजना को यादगार बना दिया. पद्म भूषण पद्मश्री एवं डॉक्टर बी सी रॉय अवॉर्ड से सम्मानित हॉनरी ब्रिगेडियर डॉक्टर अनिल कोहली इस एसोसिएशन के संस्थापक एवं टूर्नामेंट के चेयरमैन हैं.

भारतीय दंत चिकित्सा जगत के एक प्रेरणास्त्रोत व्यक्तित्व और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 5 दशक से अधिक समय तक दंत चिकित्सा क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया गया है. टूर्नामेंट के आयोजन सचिव डॉक्टर अर्चित तिवारी के समर्पण प्रयासों ने इस आयोजन को देश के दंत चिकित्सकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन बना दिया है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन आईटीसी के प्रेसिडेंट- कॉर्पोरेट अफेयर्स श्री अनिल राजपूत द्वारा किया गया.

आयोजन की विशेष आकर्षण पेशेवर गोल्फर नेहा त्रिपाठी व सचिन बैसोया रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उन्हें महत्तवपूर्ण गोल्फ टिप्स एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की. टूर्नामेंट के ओवरऑल विजेता डॉक्टर रितेश गुप्ता रहे जिनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी प्रतिभागियों ने सराहना की.

महिला वर्ग में अनीता राजपूत, रविंदर कौर, सुषमा कोहली एवं डॉक्टर अंजलि दवे तिवारी को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया. इस राष्ट्रीय खेल योजना के प्रमुख सहयोगियों में मैनकाइंड फार्मा, कैंपस शूज़, हीरो साइकिल्स, इन्फोरेमिक्स रेटिंग्स, एमएम ऑटो, डेंटाकार्ड, स्माइल वर्क्स लैब एवं इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग शामिल रहे.

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अनिल कोहली ने अपने लगभाग पांच दशकों के क्लिनिकल अनुभव एवं नेतृत्व से जुड़े प्रेरणादायक विचार प्रतिभागियों के साथ साझा किये. जिसने युवा एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सकों को समान रूप से प्रेरित किया. टूर्नामेंट का यह सफल आयोजन देश भर की डेंटल बिरादरी के बीच आपके संबंधों को और अधिक मजबूती देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, सौहार्द, मनोरंजन एवं पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्तवपूर्ण सिद्ध हुआ.
Read More: Fifa World Cup से ठीक पहले चोटिल हुए Neymar, ब्राजिल की फिर बढ़ी मुसीबतें


Download Android App
Download iOS App




