पिछले लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को एशेज टीम में शामिल कर लिया है। स्टोक्स चोटिल होने के कारण लंबे वक्त से मैदान से दूर थे। दरअसल आईपीएल 2021 के दौरान अप्रैल में राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार खिलाड़ी की उंगली टूट गई थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया और अब वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं हाल ही के दिनों में उन्होंने थोड़ी बहुत ट्रेनिंग भी की थी।

मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट के हर प्रारूप से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने वाले स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा मैं अपने साथियों को देखने और उनके साथ मैदान पर रहने को उत्सुक हूं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स से कहा, अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिये मैने ब्रेक लिया था। मेरी ऊंगली की चोट भी अब ठीक है। मुझे अपने साथी खिलाड़ियों से मिलने और उनके साथ खेलने का इंतजार है। मैं आस्ट्रेलिया का सामना करने के लिये तैयार हूं।
“I’m ready for Australia.”
🇦🇺 #AUSvENG 🏴
— England Cricket (@englandcricket) October 25, 2021


Download Android App
Download iOS App




