अनुकूल रॉय ने लिया ‘सुपरमैन’ कैच, नीता अंबानी ने कॉल करके पूछा ये सवाल

Summary :

सूर्य कुमार यादव के शानदार अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह और टें्रट बोल्ट की जबरदस्त गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को पूरे 57 रन से पीछे छोकर हैट्रिक बनाते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

सूर्य कुमार यादव के शानदार अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह और टें्रट बोल्ट की जबरदस्त गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को पूरे 57 रन से पीछे छोकर हैट्रिक बनाते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वैसे इस मैच में सबसे खास अनुकुल रॉय का कैच था। दरअसल उन्होंने सुपरमैन अंदाज में उड़कर महीपाल लोमरोर की कैच लेकर उन्हें आउट जो किया। इतना ही नहीं मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस टीम की ओनर नीता अंबानी ने फोन किया और उनसे बात भी की। 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स जल्द ही अपने तीन विकेट गंवा चुका था और उन्होंने 8 ओवर में महज 42 रन बनाए थे। ऐसे में मैच पूरी तरह से मुंबई के हाथ में था। इस दौरान राहुल चहर गेंदबाजी के लिए मैदान पर आए और उनकी गेंद पर महीपाल ने तगड़ा शॉट खेलने की कोशिश तो जरूर की,लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। क्योंकि बॉल हवा में रह गई,जिसके चलते अनुकुल रॉय दौड़ते हुए आए और उन्होंने हवा में उड़कर कैच पकड़ लिया। 
वहीं मुंबई इंडियंस के मैच जीतने के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी के फोन करके खिलाडिय़ों से बात की साथ ही उन्हें इस जीत की बधाई दी। इसके बाद नीता ने बेहतरीन कैच पकडऩे वाले यानी अनुकुल रॉय से बात भी करी। तब नीता अंबानी ने अनुकुल से पूछा कैसा लग रहा है? जिस पर अनुकुल बोले। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है मैम.’ उनका जवाब सुन बाकी खिलाड़ी हंस पड़े. फिर सभी खिलाडियों ने चीयर किया। 
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 18.1 ओवर में महज 136 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मुंबई इंडियंस ने 57 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

Desk Team