ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए कम समय में ही अपना नाम रोशन करने वाले मार्नस लाबुशेन एशेज ने, एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के नाक पर दम किया है जिसमे उनका साथ डेविड वॉर्नर ने दिया। लाबुशेन की बल्लेबाज़ी की दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह अपने डिफेंस की खुद तारीफ करते नजर आए। बेन स्टोक्स की एक बाउंसर पर लाबुशेन ने डक किया और फिर खुद की तारीफ करते दिखे।
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे चल रहा है। पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से अपने नाम किया था। दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है और ये डे-नाइट टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सिर्फ चार रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा और मार्कस हैरिस तीन रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। इसके बाद लाबुशेन और वॉर्नर ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला।
डिनर ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाए थे। हालांकि लंच ब्रेक के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने गीयर बदला और इंग्लैंड के गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखाई दिए और इन दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन तीसरे सेशन के खत्म होने तक वार्नर 95 रन बना कर आउट हो चुके हैं जबकि लाबुशेन 95 रन बना कर स्मिथ के साथ क्रीज पर टीके हैं।


Download Android App
Download iOS App




