ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक तरफ़ा अंदाज़ में जीत लिया है। मैच भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीत हो लेकिन इसी मैच में इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। एंडरसन से पहले टेस्ट क्रिकेट में दुनिया का कोई भी तेज गेंदबाज यह रिकॉर्ड नहीं बना सका था। एंडरसन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले फास्ट बॉलर बन गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल छह हजार ओवर फेंक चुके हैं।

जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स पर अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया। इस दौरान जब उन्होंने अपना पहला ओवर फेंका तो उसमें उन्होंने 17 रन दिए थे। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज़ का ये सबसे महंगा पहला ओवर था। एक तेज गेंदबाज के तौर पर पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। लेकिन उसके बाद से एंडरसन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जेम्स एंडरसन बीते 18 वर्षों से इंग्लैंड के लिए लगातार खेल रहे हैं। वह अब तक इंग्लिश टीम के लिए 166 टेस्ट खेल चुके हैं। इऩ 166 मैचों में उन्होंने 632 विकेट अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला गया ये डे/नाइट टेस्ट उनके करियर का 167वां मुकाबला है।


Download Android App
Download iOS App



