एशिया कप 2022 श्रीलंका में आयोजित होना है। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने श्रीलंका को कुछ ही समय पहले ही ये जिम्मेदारी सौंपी थी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होनी है, मगर देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। देश भर में भारी हिंसा के बीच एशिया कप पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
(2).jpg)
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब हिंसा शुरू हो गई है। महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के घर को आग के हवाले कर दिया है। श्रीलंका में इस राजनीतिक संकट के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (CLC) ने एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मंगलवार यानि आज बैठक बुलाई है।

CLC की इस बैठक में एशिया कप को श्रीलंका के बजाय दुबई में आयोजन करने पर भी मुहर लग सकती है। वहीं बैठक में ऑस्ट्रेलिया के साथ जून में होने वाले घरेलू सीरीज को भी टालने पर लेकर विचार किया जा सकता है। दरअसल श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



