आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया हर हाल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की तरफ एक स्टेप आगे बढ़ाएगी। वहीं अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड जीत हासिल करने के लिए जूझ रहा है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया इस वक्त अच्छे स्थिति में हैं और 6 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श टीम में शामिल नहीं है। अब इन दोनों खिलाड़ी की जगह कौन टीम में शामिल होगा, यह भी देखने वाली बात होगी।
इंग्लैंड की टीम की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन वनडे विश्व कप 2023 में कुछ खास नहीं रहा। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड पिछले साल टी20 विश्व कप जरूर जीता था, मगर इस साल वनडे विश्व कप में पूरी तरह से फ्लॉप रहा। कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं पाए।
बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट से जरुर वापसी की मगर अपनी टीम के लिए खास योगदान नहीं दे पाए। अब देखने वाली बात होगी कि इस मुकाबले में क्या होता हैं। ऑस्ट्रेलिया अगर जीत हासिल करती है तो फिर यह टीम की पांचवी जीत होगी।


Download Android App
Download iOS App






