बीते गुरुवार आईसीसी विश्व कप का 10वां मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलरांउडर नाथन कूल्टर नाइल ने आठवें नंबर पर आकर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। दरअसल कूल्टर-नाइल ने सबसे ज्यादा रन आठवें नंबर पर आकर बनाए हैं।

आठवें नंबर पर आकर यह रिकॉर्ड बनाया कूल्टर नाइल ने
इस मैच में कूल्टर-नाइल ने 60 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को यह मैच जीताने में अहम योगदान किया है। आठवें नंबर पर आकर किसी भी बल्लेबाज द्वारा विश्व कप में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। विश्व कप में यह रिकॉर्ड कूल्टर-नाइल से पहले जिम्बाब्वे के हीथ स्ट्रीक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2003 में 8वें नंबर पर आकर 72 रनों की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 ओवरों में सारी विकेट खोकर 288 रन बनाए थे। नाथन उस समय बल्लेबाजी करने आए थे जब ऑस्ट्रेलिया टीम की हालत नाजुक थी। स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर नाथन ने सातवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रनों की पारी से पहले कभी भी नाथन ने 64 रन से ज्यादा नहीं बनाए थे। नाथन के नाम प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट में 5 अर्धशतक हैं। ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाजी द्वारा आठवें नंबर पर नाथन का यह स्कोर सबसे सर्वश्रेष्ठ स्कोर में से है। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के नाम विश्व रिकॉर्ड जो है वह टूट जाता अगर नाथन चार रन और बना लेते। श्रीलंका के खिलाफ 2016 में वोक्स ने 95 रनों की पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया ने 15 रनों से मात दे दी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 288 रन सारे विकेट खोकर बनाए। शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की कुछ अच्छी नहीं हुई थी लेकिन नाथन-कूल्टर की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने सम्मानजनक स्कोर वेस्टइंडीज के सामने खड़ा किया।

वेस्टइंडीज लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहे और 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 273 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान जेसन होल्डर ने 51 रनों की पारी खेली। साथ ही शाई होप ने 68 रन और निकोलस पूरन ने 40 रनों की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत में वेस्टइंडीज ने विकेट लेकर कमजोर कर दिया था लेकिन नाथन कूल्टर नाइल और स्टीव स्मिथ ने 92 क्रमश: 73 रनों की खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सम्माजनक बनाया। स्मिथ ने 103 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। नाथन कूल्टर ने 60 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन बनाए।

इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 45 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से कार्लोस ब्रेथवेट ने तीन विकेट चटाकए। ओशाने थॉमस, शेल्डन कॉटरेल और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं कप्तान जेसन होल्डर को एक विकेट मिला।


Download Android App
Download iOS App



