AUS vs WI: अंपायर ने दिया क्रिस गेल को गलत आउट, सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग

Summary :

विश्वकप 2019 का 10वां मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इस मैच में कई ऐसे वाकया हुए जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खी बटोर रहे हैं।

विश्वकप 2019 का 10वां मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इस मैच में कई ऐसे वाकया हुए जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खी बटोर रहे हैं। बीते मैच में अंपायर ने क्रिस गेल को गलत आउट करार दिया था उसके बाद हर कोई अंपायर के इस फैसला का विरोध कर रहा है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को अंपायर ने तीन बार गलत आउट करार दिया था। अंपायर ने क्रिस गेल को जिस गेंद पर आउट दिया था नियम के हिसाब से वह नो बॉल थी। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को अपने दूसरे मैच में 15 रनों से करारी मात दे दी। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 38 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। 
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और कुल्टर नाइल ने 73 और 92 रनों की पारी खेलते हुए 47 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल पर सबकी नजरें टीकी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने क्रिस गेल को जल्दी आउट करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं गेल के आउट होने पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

 क्या है विवाद?

वेस्टइंडीज की पारी का तीसरा ओवर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क डाल रहे थे और क्रीज पर क्रिस गेल थे। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर क्रिस गेल को अंपायर ने आउट दे दिया था। उसके बाद गेल ने रिव्यू लिया जिसमें वह नाट आउट हो गए। पांचवें ओवर की पांचवी गेंद पर ही असली विवाद शुरु हुआ।
 पांचवां ओवर भी स्टार्क डाल रहे थे और उस ओवर की पांचवीं गेंद पर अंपायर ने क्रिस गेल को एलबीडब्ल्यू आउट करारा दे दिया। इससे पहली गेंद को जब रिप्ले में देखा तो पता चला कि वह नो बॉल थी और जिस गेंद पर क्रिस गेल आउट हुए वो फ्री हिट थी। 
धोनी के दस्तानों से भारतीय सेना का बलिदान बैज हटवाने के लिए आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा था। उसके बाद क्या था आईसीसी के ऊपर भारतीय फैन्स ने अपना गुस्सा निकाला। आईसीसी को कुछ फैन्स ने यह भी कह दिया कि आप धोनी के दस्तानों को छोडि़ए पहले अपने अंपायरों की गलतियों पर ध्यान दीजिए। 

Desk Team