ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कॉमेंटेटर डीन जोंस का बीते गुरुवार को मुंबई में 59 साल की उम्र में निधन हो गया। क्रिकेट जगत में प्रोफेसर डीनो के नाम से भी क्रिकेटर को जाना जाता था। डीन जोंस के ऐसे अचानक जाने से क्रिकेट प्रेमियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ियों को भी धक्का लगा है।

डीन जोंस को श्रद्धांजलि क्रिकेटरों के साथ-साथ खेल प्रशासकों ने भी दी है। डीन जोंस के निधन के बाद आईसीसी ने भी उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में डीन जोंस के जीवन का सफर दिखाया है। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस के निधन पर ट्विटर पर आईसीसी ने बीते गुरुवार रात को ट्वीट किया।

डीन जोंस को इस वीडियो में पैवेलियन से मैदान में बल्लेबाजी करते दिखाया गया है। वहीं वीडियो में छक्के और चौके भी मैदान पर लगाते हुए डीन जोंस नजर आ रहे हैं। उसके बाद आईसीसी ने डीन जोंस के उन शॉट्स को दिखाया जिसे उन्होंने इनोवेट किया था।

हालांकि डीन जोंस आईसीसी के इस वीडियो में एक छक्का लगाते भी नजर आए जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कुराहट इस शॉट को लगाने के बाद आ गई थी। इस वीडियो के साथ आईसीसी ने कैप्शन में लिखा,इनोवेटर, एंटरटेनर,प्रोफ्रसर, आइकन,रेस्ट इन पीस….
Innovator. Entertainer. Professor. Icon.
Rest in peace, Dean Jones. pic.twitter.com/aIPKUmodwk
— ICC (@ICC) September 24, 2020
डीन जोंस के इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर की बात करें तो उन्होंने लगभग 10 सालों तक क्रिकेट खेला। साल 1984 में डीन जोंस ने टेस्ट क्रिकेट और वनडे में डेब्यू किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट डीन जोंस का साल 1994 तक रहा। मुंबई में अंतिम सांस डीन जोंस ने ली। बता दें कि भारत दौरे से ही पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डीन जोंस को मिली थी। अब यह संयोग ही है कि उन्होंने भारत में आखिरी सांस ली। डीन जोंस अपनी सटीक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे और उन्हें प्रोफेसर डीनो भी कहते हैं।

चेन्नई में अपने क्रिकेट कैरियर की पहली यादगार पारी डीन जोंस ने खेली थी। चेन्नई टेस्ट साल 1984 सितंबर में खेला गया था और उसकी पहली पारी में 210 रन और दूसरी में पारी में 24 रन बनाए थे। उनके कैरियर का यह तीसरा टेस्ट था और उन्होंने अपना पहला शतक जड़ा था। क्रिकेट दुनिया में अपनी इस शानदार पारी के बाद डीन जोंस छा गए थे। दरअसल यह टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था इस वजह से यह पारी उनकी यादगार है। इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड डीन जोंस और कपिल देव को संयुुक्त रूप से मिला था।


Download Android App
Download iOS App



