पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर विचार विर्मश कर रही है। दरअसल हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा है कि वह जल्द ही पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से बात करेंगे ताकि राष्ट्रीय टीम में फिर से वापसी करने के लिए उन्हें मनाया जा सके। बीते साल के आखिर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद आमिर ने मौजूदा टीम प्रबंधन की आलोचना की थी।

फिलहाल इस बात की अनुमान लगाया जा रहा है कि आमिर अब ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करना चाह रहे हैं।आमिर को अगर ब्रिटेन की नागरिकता मिलती है तो वह आईपीएल में खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे।

ऐसे में पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने इसके संकेत दिए हैं। क्रिकेट पाकिस्तान’ को दिए इंटरव्यू में बाबर आजम ने कहा कि वह इस मामले को लेकर आमिर से बात करेंगे। बाबर आजम ने कहा जब हमारी बात होगी, मैं उससे बात करूंगा कि नेशनल टीम में उन्हें क्या परेशानी है। वह सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों में से एक हैं और मैं उन्हें एडमायर करता हूं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह आगे भी वैसा ही प्रदर्शन करेंगे और हमारा पूरा फोकस इस पर ही है।

मालूम हो, आमिर और आजम दोनों ही पीएसएल में कराची किंग्स के लिए एकसाथ खेलते हैं। वहीं इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम बोले कि टीम के युवा तेज गेंदबाजों को पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के मार्गदर्शन की जरूरत है। अकरम ने साथ ही कहा था कि आमिर के संन्यास लेने के फैसला का सम्मान करना चाहिए। मेरा अब भी मानना है कि पाकिस्तान टीम में उनकी जगह होनी चाहिए।आगे अभी हमारे सामने सफेद गेंद से तीन विश्व कप है। मैं लंबे समय से यह कह रहा हूं कि गेंदबाजों को टीम में आना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



