लंदन : दुनिया के नंबर एक एशले बार्टी ने शनिवार को यहां विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में पहली बार चौथे दौर में जगह बनायी जबकि सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स 16वीं बार अंतिम 16 में पहुंची। पुरूषों के वर्ग में जापान के केई निशिकोरी ने एई सुगियामा के विम्बलडन में अंतिम 16 में जगह बनाने के रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने अमेरिका के स्टीव जानसन को 6-4, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।
अमेरिका के सैम कुरे ने तीसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के जान विलमैन को 7-6, 7-6, 6-3 से हराया। बार्टी ने ब्रिटिश वाइल्डकार्डधारी हैरियट डार्ट को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी जबकि सात बार की चैम्पियन सेरेना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जर्मनी के जूलिया जार्जेस को 6-3, 6-4 से पराजित किया।बार्टी आस्ट्रेलिया की ओर से इवोने गूलागोंग कावले के बाद पहली विम्बलडन महिला चैम्पियन बनने की कोशिश में जुटी हैं।
इवोने ने 1980 में दूसरा खिताब जीता था। अब वह अंतिम आठ में जगह बनाने के लिये अमेरिका की गैर वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी। वह 2010 के बाद दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला भी हैं। वहीं 16वीं बार चौथे दौर में पहुंचने वाली सेरेना का सामना क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो से होगा।


Download Android App
Download iOS App



