भारतीय क्रिकेट टीम को इसी साल जून के महीने में न्यूजीलैंड के विरुद्ध आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का निर्णायक मुकाबला खेलना है और इसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच ये महा मुकाबला 18 से 22 जून के बीच इंग्लैंड के साउथेम्पटन में खेला जाना है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद भारतीय टीम 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।

राहुल भी होंगे टेस्ट टीम का हिस्सा
अब केएल राहुल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने यह आ रही है कि पिछले दिनों अपेंडिक्स का ओपरेशन कराने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का भी भारतीय टीम में वेलकम किया गया है। ऐसे में इस समय सबसे ज्यादा जरूरी हैं राहुल अब पूरी तरह से जल्दी से फिट हो जाएं और वह भारतीय टीम में अपना अहम योगदान दे सके।

हाल ही में केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे या नहीं, इसको लेकर BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल के 19 मई को मुंबई में टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल होने की संभावना है। दरअसल एपेंडिसाइटिस सर्जरी को पूरी तरह से सही होने में 15 दिन का समय लगता है और 3 मई को राहुल की सर्जरी हुई थी, जिसे आज का दिन मिलाकर 16 दिन हो गए हैं। कुल मिलाकर केएल राहुल अपनी चोट से उबर रहे हैं और भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड को रवाना होंगे।

याद दिला दें,आईपीएल 2021 के दौरान केएल राहुल को अचानक के पेट में दर्द की शिकायत हुई थी,कुछ देर तक आराम नहीं मिलने के बाद उन्हें तुरंत चार्टडे फ्लाइट से मुंबई लाया गया था, इसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी ।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इस प्रकार:-
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मो. शमी, मो. सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल और रिद्धिमान साहा फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर।


Download Android App
Download iOS App



