कोपा कप के फाइनल में पहुंचा बिल्बाओ

Summary :

दोनों टीमों के बीच खेले गए दो चरणों के सेमीफाइनल मुकाबले का कुल स्कोर 2-2 रहा लेकिन बिल्बाओ अवे गोल के आधार पर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। फाइनल में बिल्बाओ का सामना रियाल सोसिदाद से होगा

ग्रेनाडा सीएफ ने कोपा डेल रे के दूसरे चरण के सेमीफाइनल मैच में एथलेटिक बिल्बाओ को 2-1 से हरा दिया लेकिन इस हार के बावजूद बिल्बाओ ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। 
दोनों टीमों के बीच खेले गए दो चरणों के सेमीफाइनल मुकाबले का कुल स्कोर 2-2 रहा लेकिन बिल्बाओ अवे गोल के आधार पर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। फाइनल में बिल्बाओ का सामना रियाल सोसिदाद से होगा। 
पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में बिल्बाओ ने 1-0 से जीत हासिल की थी लेकिन गुरुवार को कार्लोस फर्नादेस और जर्मन सांचेज के गोलों की मदद ने ग्रेनाडा ने फाइनल में जाने की तैयारी कर ली थी लेकिन 81वें मिनट में युरी बेर्चिचे के गोल ने अंतर पैदा कर दिया।
 युरी के गोल के कारण बिल्बाओ फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। बिल्बाओ ने 23 बार कोपा डेल रे खिताब जीता है। उससे अधिक बार सिर्फ बार्सिलोना (30) ने यह खिताब जीता है। बिल्बाओ ने अंतिम बार 1984 में यह खिताब अपने नाम किया था।
 दूसरी ओर, सोसिदाद ने 32 साल के बाद पहली बार कोपा डेल रे के फाइनल में जगह बनाई है। सोसिदाद ने सेकेंड डिविजन टीम मिरांदेस को 1-0 से हराया और 3-1 के एग्रीगेट स्कोर के साथ फाइनल में पहुंचा।

Desk Team