World Cup 2019: क्रिस गेल खराब प्रदर्शन से निराश, विदाई से पहले कह दी बड़ी बात

Summary :

आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप 2019 का जोश इन दिनों जोरो-शोरों से है। बीते दिन यानि गुरुवार की रात को वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रन से हरा दिया है।

आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप 2019 का जोश इन दिनों जोरो-शोरों से है। बीते दिन यानि गुरुवार की रात को वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रन से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने इस वल्र्ड कप में 1 या 2 नहीं बल्कि 6 मुकाबले हारे हैं जिसके बाद अब उन्हें ये जीत हासिल हुई है। 
वेस्टइंडीज की इस वल्र्ड कप में नौ मैचों में ये सिर्फ दूसरी जीत थी। वैसे वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी,लेकिन इस जीत से उसने अपनी टीम के सबसे वरिष्ठ  खिलाड़ी क्रिस गेल की वल्र्ड कप से विदाई को जरूर यादगार बना दिया है। 
टीम के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल का यह अंतिम वल्र्ड कप था। गेल भी कहीं न कहीं इस बात इसे काफी ज्यादा निराश हैं कि उनका आखिरी विश्व कप अच्छा नहीं रहा। । क्योंकि वो इस मैच में 18 गेंद पर महज 7 ही रन बना पाए। अगर कल के मैच में क्रिस गेल 40 रन और बना लेते तो वह वल्र्ड में गेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। 
बता दें कि गेल वल्र्ड में अपनी टीम के प्रदर्शन से नखुश है। मैच के बाद गेल ने कहा कि अभी मुझे कुछ और मैच खेलने हैं। देखते हैं कि क्या होता है। 
मेरे हिसाब से यह विश्व कप कुछ खास नहीं रहा। हालांकि हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है। ये मेरा आखिरी विश्व कप था। मैं चैम्पियन ट्रॉफी उठाना चाहता था,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया। 
वहीं गेल ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि इस विश्व कप के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि गेल ने गृह मैदान पर क्रिकेट को अलविदा कहने की बात बोली थी। अब भारत के वेस्टइंडीज दौरे में वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। 

ये खिलाड़ी हैं वेस्टइंडीज का भविष्य

39 वर्षीय गेल ने कहा ‘जिंदगी चलती रहती है। मैं इस पल क्या महसूस कर रहा हूं वो शब्दों में बयां नहीं हो सकता।’ टीम के भविष्य को लेकर गेल ने कहा,’शिमराेन हेटमेयर, शाई होप, निकोलस पूरन के रहते टीम का भविष्य उज्जवल लग रहा है। उनके पास जेसन होल्डर जैसा युवा कप्तान भी है। मेरे लिए अगला लक्ष्य भारत के खिलाफ कुछ वनडे मैच खेलना, सीपीएल जैसे टूर्नामेंट्स में कुछ टी-20 मैच और फिर कनाडा में टी-20 मैच खेलना है।’

बता दें कि क्रिस गेल ने अपने इस अंतिम विश्व कप में नौ मैचों की आठ पारियां खेली जिसमें उन्होंने 242 रन का स्कोर बनाया। उनका सबसे ज्यादा स्कोर 87 रन रहा। गेल ने इस विश्व कप में मजह दो अर्धशतक जड़े जबकि एक भी शतक का रिकॉर्ड वह नहीं बना पाए। 

Desk Team