इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से बीते दिनों अपना नाम वापस ले चुके हैं। वोक्स आईपीएल के 14 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। क्रिस वोक्स ने आईपीएल के पहले चरण में तीन मुकबलों में पांच विकेट अपने नाम किये थे। वहीं उनके टीम से हट जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को अपनी टीम में शामिल किया था। इस बीच वोक्स ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि आईपीएल से हटने के पीछे उनकी क्या वजह थी।

ऑल राउंडर क्रिस वोक्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इंग्लैंड के व्यस्त कार्यक्रम, जिसमें टी20 विश्व कप और एशेज टूर शामिल है, उसमें शामिल होने के लिए आईपीएल के दूसरे चरण से हटना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को कहा था कि वोक्स निजी कारणों की वजह से इस टूर्नामेंट से हटे हैं। फ्रेंचाइजी ने फिर बताया कि उन्होंने वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को साइन किया है।

वोक्स इंग्लैंड के टी20 विश्व कप टीम में शामिल हैं और उम्मीद है कि वह एशेज टीम में जगह बनाएंगे। उनके अलावा डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो भी इस टूर्नामेंट से हटे थे।

क्रिस वोक्स ने कहा, टी20 विश्व की टीम में मैं शामिल हुआ। आईपीएल हमारे समर के अंत में पुननिर्धारित किया गया। विश्व कप और एशेज को देखते हुए समय कम है। मुझे आईपीएल का हिस्सा होना अच्छा लगता लेकिन कुछ खोना भी पड़ता है। विश्व कप और एशेज टूर काफी बड़ा है। कोरोना के कारण जो स्थिति बन रही है वो अजीब है लेकिन क्रिकेट के नजरिए से यह काफी उत्साहित करने वाला है।

बताते चले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन रविवार से यूएई में होना है। इसका फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा और इसके आठ दिन बाद ही इंग्लैंड को टी20 विश्व में विंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करनी है।


Download Android App
Download iOS App



