19 नवंबर…. वो अधूरा सपना, जो कभी पूरा नहीं होगा

Summary :

19 November Heart Break: 19 नवंबर 2023…. भारतीय क्रिकेट के इतिहास की एक ऐसी तारीख, जो आज भी करोड़ों दिलों को अंदर तक चुभती है। उस दिन भारत ने सिर्फ एक मैच नहीं हारा था, बल्कि एक सपनों से भरी उम्मीद, एक जोश, एक जज़्बा सब कुछ अचानक टूटकर बिखर गया था। आज इस घटना को पूरे दो साल हो गए हैं, लेकिन उस शाम के ज़ख्म आज भी ताज़ा लगते हैं। पूरी दुनिया उम्मीद कर रही थी कि टीम इंडिया 12 साल बाद फिर से ODI वर्ल्ड कप उठाएगी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन किया था, जैसे…

19 November Heart Break: 19 नवंबर 2023…. भारतीय क्रिकेट के इतिहास की एक ऐसी तारीख, जो आज भी करोड़ों दिलों को अंदर तक चुभती है। उस दिन भारत ने सिर्फ एक मैच नहीं हारा था, बल्कि एक सपनों से भरी उम्मीद, एक जोश, एक जज़्बा सब कुछ अचानक टूटकर बिखर गया था। आज इस घटना को पूरे दो साल हो गए हैं, लेकिन उस शाम के ज़ख्म आज भी ताज़ा लगते हैं।

पूरी दुनिया उम्मीद कर रही थी कि टीम इंडिया 12 साल बाद फिर से ODI वर्ल्ड कप उठाएगी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन किया था, जैसे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट चल रही हो, एक अजेय टीम, जिसका हर फील्ड में दबदबा था, हर मैच में जीत मिल रही थी… और करोड़ों भारतीयों का भरोसा कि इस बार कप हमारा है। लेकिन फाइनल की रात किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

19 November Heart Break: निराश हुए अरबों लोग

19 November Heart Break
19 November Heart Break

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हर तरफ नीली जर्सियों का सागर था। 1.3 अरब लोगों का भरोसा, खिलाड़ियों की सालों की मेहनत, और पूरे टूर्नामेंट की शानदार लय, सब कुछ एक ही मैच में दबाव की भेंट चढ़ गया। विराट कोहली की आंखें झुकी थीं। रोहित शर्मा का चेहरा पढ़ा नहीं जा रहा था, उसमे गुस्सा, दुख, दर्द सब कुछ एक साथ दिखाई दिया । सिराज, शमी, बुमराह सबके कंधे झुके हुए थे।

19 November Heart Break
19 November Heart Break

ये वही खिलाड़ी थे जिन्होंने पूरे वर्ल्ड कप में विपक्षी टीमों को ध्वस्त किया था, लेकिन फाइनल में किस्मत और हालात दोनों ने साथ छोड़ दिया। दो साल बाद भी वो हार भुलाई नहीं जा रही, क्योंकि वो सिर्फ हार नहीं थी, वो एक ऐसे सपने का टूटना था, जिसे भारत ने 2011 के बाद फिर से जिया था।

नहीं खत्म हो रहा दुःख

19 November Heart Break
19 November Heart Break

दो साल बीत गए हैं, टीमें बदली हैं, कोच बदले हैं, कई सीरीज जीते हारे हैं। लेकिन 19 नवंबर की याद आज भी किसी पुराने ज़ख्म की तरह दिल में चुभती है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर उस दिन की तस्वीरें दिख जाती हैं, पूरे शरीर में सिहरनद दौड़ जाती है। लगता है जैसे वो शाम अभी भी यहीं कहीं है।

शायद अगले वर्ल्ड कप चैंपियन हम ही हों। शायद अगली बार यह दर्द आखिरकार खत्म हो जाए। शायद कभी भारत फिर से वही खुशी महसूस करे, जो 2011 में मिली थी। उस रात के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती भी है। मगर एक बात तय है – 19 November 2023 भारत कभी नहीं भूलेगा।

Also Read: आखिरी टेस्ट में होगी मोहम्मद शमी की एंट्री? पूर्व कप्तान ने दी गौतम गंभीर को नसीहत

Rahul Singh Karki