पाकिस्तान की बखियां उधेड़ने वाले अभिषेक शर्मा का एक और कमाल, रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

Summary :

Abhishek Sharma Ranking: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते रविवार को सुपर 4 स्टेज के मुकाबले में Abhishek Sharma ने जमकर अपने बल्ले से धमाल मचाया था। उन्होंने लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों में 74 रन की विष्फोटक पारी खेलते हुए भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। इससे पहले उन्होंने ओमान के खिलाफ भी 38 रन बनाए थे। अब अभिषेक को इस अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें ICC की T20I Ranking में जबरदस्त फायदा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। Abhishek Sharma Ranking:…

Abhishek Sharma Ranking: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते रविवार को सुपर 4 स्टेज के मुकाबले में Abhishek Sharma ने जमकर अपने बल्ले से धमाल मचाया था। उन्होंने लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों में 74 रन की विष्फोटक पारी खेलते हुए भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। इससे पहले उन्होंने ओमान के खिलाफ भी 38 रन बनाए थे।

अब अभिषेक को इस अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें ICC की T20I Ranking में जबरदस्त फायदा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Abhishek Sharma Ranking: अभिषेक शर्मा को रैंकिंग में फायदा

Abhishek Sharma Ranking
Abhishek Sharma Ranking

दरअसल, अभिषेक शर्मा को लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाने के बाद आईसीसी टी20I रैंकिंग में 23 पॉइंट्स का फायदा हुआ है। और उनके टोटल रेटिंग पॉइंट्स 907 हो गए हैं। इसके साथ ही Abhishek Sharma तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 900 रेटिंग अंक का आंकड़ा छुआ है।

अभिषेक से पहले विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी टी20I प्रारूप के लिए 900 से अधिक रेटिंग अंक हासिल कर चुक हैं। सूर्या 912 और कोहली ने अधिकतम 909 अंक हासिल किये हैं।

इन भारतीय खिलाड़ियों को भी फायदा

Team India
Team India

Abhishek Sharma के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को भी T20I Ranking में फायदा हुआ है। तिलक तीसरे तो सूर्या छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। साथ ही गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या टॉप पर बने हुए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 चरण में मिली जीत के बाद कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। साहिबजादा फरहान 31 पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की T20I Ranking में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं हुसैन तलत 1474 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 234वें स्थान पर पहुंच गए।

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने भी तगड़ी छलांग लगाई है। वह 12 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर सीधा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 703 रेटिंग अंक हैं, पहले नंबर पर बैठे वरुण चक्रवर्ती के पास 747 रेटिंग अंक हैं।

Also Read: 14 साल के Vaibhav का एक और कारनामा, बना दिया अनोखा World Record

Rahul Singh Karki