अली के शतक से पाकिस्तान के 376 रन

Summary :

NULL

रोसेयू : अजहर अली के 14वें टेस्ट शतक की मदद से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 376 रन बनाये। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिये थे। पाकिस्तान ने कुल 146-3 ओवर खेले और ढाई रन प्रति ओवर की दर से रन बनाये। पाकिस्तान की नजरें कैरेबियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने पर है।

सुबह के सत्र में ढाई घंटे में 28 ओवर में सिर्फ 58 रन बने जबकि यूनिस खान का विकेट गिरा। कप्तान मिसबाह उल हक ने 59 रन बनाये जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने 73 गेंद में 51 रन जोड़े। तेजी से रन बनाने के प्रयास में पाकिस्तानी विकेट गंवाते गए। वेस्टइंडीज के लिये आफ स्पिनर रोस्टन चेस ने 103 रन देकर चार विकेट लिये जबकि जासन होल्डर ने 71 रन देकर तीन विकेट चटकाये। अजहर अली ने आठ ओवर विकेट पर डटकर बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 334 गेंदों का सामना करके दो छक्के और आठ चौके लगाये।

(एएफपी)

Desk Team