Indian team के इस दिग्गज बल्लेबाज़ को अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स में किया ‘क्लीन बोल्ड’

Summary :

Indian team के युवा बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक लगाया है उसके बाद से वह इंग्लैंड दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पहला

Indian team के युवा बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक लगाया है उसके बाद से वह इंग्लैंड दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Indian team

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था जिसमें केएल राहुल स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ परेशान दिखाई दिए थे।

अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स में Indian team के इस दिग्गज को किया क्लीन बोल्ड

Arjun Tendulkar

केएल राहुल की मुश्किलों कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले केएल राहुल नेट्स में प्रैक्टीस कर रहे थे तब ही सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने केएल राहुल को नेट्स में क्लीन बोल्ड कर दिया है।

Indian team पहला मैच महज 31 रनों से हार गई

https://instagram.com/p/BkFtpVQByJZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Indian team एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 31 रनों से हार गई थी। लेकिन भारतीय टीम में लॉर्ड्स में जमकर पसीना बहाया है। इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरान ने पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। इसके लिए भारतीय टीम ने नेट्स में बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों पर बहुत अभ्यास किया है।

Arjun Tendulkar, KL Rahul

खबरों की मानें तो नेट्स अभ्यास के समय केएल राहुल अर्जुन तेंदुलकर की तेज गति की योर्कर को पढऩे में नाकाम रहे और वह बोल्ड हो गए। इसके बाद भारतीय टीम के बाकी खिलाडिय़ों ने अर्जुन तेंदुलकर की काफी प्रसंशा की।

लॉर्ड्स में केएल राहुल को ओपनिंग क्या करनी चाहिए?

https://www.instagram.com/p/BeZznR1nLiL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में लोकेश राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए थे। केएल राहुल पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरान की गेंद पर 4 रन बनाकर बोल्ड हो गए थे। तो वहीं केएल राहुल दूसरी पारी में 13 रन बनाकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से आउट हो गए थे।

लॉर्ड्स मैच में शिखर धवन की जगह खेलेंग चेतेश्वर पुजारा

Cheteshwar Pujara

Indian team को एजबेस्टन में 31 रनों की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट शिखर धवन को टीम से बाहर करके चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन में जगह देने का मन बना रही हैं। अगर ऐसा होता है तो केएल राहुल और मुरली विजय के साथ पारी की शुरूआत करते हुए दिखार्ई देंगे। तो वहीं चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 नंबर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

KL Rahul, Cheteshwar Pujara

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन बारिश के भेंट चढ़ गया है। जिसके बाद अब यह देखना अहम होगा कि खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम के किन खिलाडिय़ों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है।

Desk Team