मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक टीम ने अपने बल्लेबाजों से कहा कि वे पारी को आगे बढ़ाने की कला भारतीय कप्तान विराट कोहली से सीखें। ग्रीम हिक ने अपने बल्लेबाजों को कोहली के पहली पारी में बनाये गये 82 रन का उदाहरण दिया जिसके लिये उन्होंने 204 गेंदों का सामना किया था।
ग्रीम हिक ने शनिवार को एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘हमने बात की कि कोहली ने पारी को कैसे आगे बढ़ाया। चेतेश्वर पुजारा और यहां तक कि कोहली, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करने वालों में से एक हैं, उन्होंने भी 25-26 गेंद में 20 रन बनाये और फिर उन्होंने धीरे धीरे अपनी पारियां आगे बढ़ायीं।’
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये पारी को परिस्थितियों के हिसाब से आगे बढ़ाना अहम होता है, अगर आप ऐसे नहीं हो तो आप उन्हें खेलते हुए देखो और उनसे सीखो कि वे कैसे कर रहे हैं।’’ ग्रीम हिक ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से कुछ चीजें ऐसी हैं जो हमारे खिलाड़ी सीख सकते हैं। इसके लिये काफी अनुशासन और संयम की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिये आपके अंदर इच्छा होनी चाहिए।’


Download Android App
Download iOS App



