Virat-Rohit : भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर बीते कुछ दिनों से अटकलें तेज़ हो गई हैं। यह चर्चा तब और बढ़ गई जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे सीरीज के साथ ही दोनों का अंतरराष्ट्रीय सफर खत्म हो सकता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई निर्णय लेने का इरादा नहीं है। बता दें पिछले एक साल में इन दोनों दिग्गजों ने अपने करियर में दो बड़े फैसले लिए हैं। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों ने इस फॉर्मेट को अलविदा कहा। इसके कुछ ही महीनों बाद, मई 2025 में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। टेस्ट संन्यास के तुरंत बाद ही अब यह खबरें आनी शुरू हो गई है कि रोहित विराट अब वनडे से भी रिटायरमेंट ले लेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स में बड़े दावे
10 अगस्त को एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि टीम मैनेजमेंट की 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लानिंग में ना तो विराट कोहली हैं और ना ही रोहित शर्मा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे सीरीज उनके करियर का आखिरी साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों को घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए कहा जा सकता है, ताकि भविष्य के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के सूत्रों ने इन दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि फिलहाल बोर्ड का फोकस एशिया कप 2025 और अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है। वनडे से संन्यास का मुद्दा इस वक्त प्राथमिकता में नहीं है। सूत्रों ने यह भी साफ किया कि अगर विराट और रोहित इस फॉर्मेट से संन्यास लेना चाहेंगे, तो वे टेस्ट क्रिकेट की तरह बोर्ड को पहले से इसकी जानकारी देंगे। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन से पहले भी दोनों ने खुद अधिकारियों से मुलाक़ात कर संन्यास की बात कही थी।

फेयरवेल को लेकर भी कोई चर्चा नहीं
मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार, 25 अक्टूबर को सिडनी में विराट और रोहित को फेयरवेल देने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन BCCI के सूत्रों ने इस दावे को भी नकारते हुए कहा कि इस बारे में कोई आधिकारिक चर्चा या योजना अभी तक नहीं बनी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों को घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए कहा जाएगा। हालांकि, बोर्ड सूत्रों का कहना है कि यह संभावना कम है। कारण यह है कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर को होगी, तब तक टीम इंडिया 6 वनडे मैच खेल चुकी होगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच भी हो जाएंगे।
Also Read: 8 साल बाद Karun Nair की वापसी पर Irfan Pathan का बड़ा बयान, प्रदर्शन से निराशा


Download Android App
Download iOS App





